सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard pounces on farmer irrigating his field.

Amroha News: खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर तेंदुए ने मारा झपट्टा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 14 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Leopard pounces on farmer irrigating his field.
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। खेत में सिंचाई करते समय किसान पर तेंदुए ने झप्पटा मार दिया। हालांकि किसान ने टार्च की रोशनी जलाई तो तेंदुए भाग गया। जानकारी मिलने पर परिजन खेत पर पहुंचे और किसान को घर ले आए। मामला नगलिया बहादुरपुर गांव में शुक्रवार रात का हैै। गांव निवासी संजीव ढिल्लो ने बताया कि रात में वह फसल की सिंचाई कर रहे थे। उसके पास रोशनी के लिए टार्च थी। कुछ देर बाद तेंदुआ उसकी ओर आया और झप्पटा मारने का प्रयास किया, लेकिन उसने टार्च की रोशनी तेंदुए की ओर कर दी। साथ ही शोर मचाया। जिस पर तेंदुए खेत के आसपास छिप गया। बताया कि उन पर स्कूटी थी, लेकिन तेंदुए की दहशत में वह स्कूटी के पास नहीं गए। फोन करने पर परिजन कार लेकर खेत पर गए और उन्हें घर ले आए। तेंदुए की दस्तक से गांव के लोग दहशत में हैं। वन दरोगा संतोष कुमार का कहना है कि उनको किसी ने सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed