सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The 119th Ramdol procession will be taken out in the city on September 5.

Amroha News: पांच सितंबर को शहर में निकाली जाएगी 119वीं रामडोल शोभायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The 119th Ramdol procession will be taken out in the city on September 5.
विज्ञापन
अमरोहा। श्री धार्मिक रामडोल कमेटी (पंजीकृत) अमरोहा की वार्षिक बैठक का आयोजन प्राचीन रियासत मंदिर मोहल्ला कोट में किया गया। बैठक की अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा ने की, जबकि संचालन महामंत्री पंकज जिंदल ने किया। बैठक में आगामी पांच सितंबर को नगर में निकाली जाने वाली ऐतिहासिक और भव्य 119वीं रामडोल शोभायात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष सचिन त्रिवेदी ने वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। इसके बाद आगामी रामडोल शोभायात्रा को और अधिक आकर्षक, भव्य और सांस्कृतिक स्वरूप देने को लेकर पदाधिकारियों ने अपने सुझाव रखे। कमेटी अध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा ने कहा कि रामडोल शोभायात्रा अमरोहा की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पदाधिकारियों ने शोभायात्रा को पूर्व वर्षों की अपेक्षा अधिक मनमोहक और व्यवस्थित बनाने का संकल्प लिया। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया। कमेटी का मानना है कि धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखने के लिए पारंपरिक स्वरूप को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान महामंत्री पंकज जिंदल ने बताया कि कमेटी के संरक्षक स्वर्गीय गंगा सरन वार्षणेय का हाल ही में निधन हो गया है।
विज्ञापन

उनके निधन से रिक्त हुए संरक्षक पद पर नए सदस्य की नियुक्ति आवश्यक थी। इस पर कमेटी के उपाध्यक्ष देव गौतम ने कुंवर विनीत अग्रवाल के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सदस्यों ने ध्वनि मत से सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके बाद कुंवर विनीत अग्रवाल को कमेटी का नया संरक्षक मनोनीत किया गया। बैठक के अंत में स्वर्गीय गंगा सरन वार्षणेय की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान संरक्षक मनोज अग्रवाल, नव निर्वाचित संरक्षक कुंवर विनीत अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय चतुर्वेदी, मेला संयोजक विशाल गोयल, देव गौतम, सुभाष शर्मा, विवेक शर्मा, राज शर्मा, संजय गर्ग, मनु शर्मा, रिशु दीक्षित, दीपक बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed