सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electricity Department becomes a hurdle in relieving Shivpuri residents from waterlogging.

Amroha News: शिवपुरी के नागरिकों को जलभराव से मुक्ति दिलाने में बिजली विभाग बना रोड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 17 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Electricity Department becomes a hurdle in relieving Shivpuri residents from waterlogging.
विज्ञापन
मंडी धनौरा। धनौरी मार्ग व मोहल्ला शिवपुरी के नागरिकों को जलभराव की समस्या से छुटकारा दिलाने में बिजली विभाग रोड़ा बन गया है। नगर पालिका के नाले में बिजली विभाग द्वारा लगाए गए खंभों की वजह से नाले का निर्माण कार्य बंद हो गया है। नाले में खड़े बिजली के खंभे हटाने के लिए पालिका द्वारा बिजली विभाग को पत्र लिखा गया है।

अधिशासी अधिकारी अवधेश वर्मा का कहना है कि पालिका के नाले में बगैर अनुमति खंभे लगाकर बिजली विभाग ने गलत कार्य किया है। बिजली विभाग को इन खंभों को हटाना होगा। वही दूसरी ओर नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली विभाग ने शीघ्र खंभे नहीं हटाए तो आंदोलन किया जाएगा।धनौरी मार्ग व मोहल्ला शिवपुरी में पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं होने के कारण जलभराव रहता है। वहां के नागरिक पालिका प्रशासन से कई बार जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाईपास मार्ग के ऊंचा होने के कारण इन मोहल्लों से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। नागरिकों की परेशानी को देखते हुए पालिका प्रशासन द्वारा पानी की निकासी के नाले को निर्माण का काम शुरू किया गया है। ठेकेदार द्वारा नाला निर्माण का काम शुरू कर दिया गया लेकिन नाले में बिजली विभाग के दो खंभे गड़े होने के कारण निर्माण कार्य बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

काम बंद होने की जानकारी मिलते ही पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल व अधिशासी अधिकारी ने पालिका के नाले में खड़े बिजली खंभों को हटाने के लिए बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता व एसडीओ से वार्ता की। एसडीओ राजन कुमार का कहना है कि बिजली खंभों पर एलटी लाइन के साथ हाईटेंशन लाइन के तार भी जा रहे हैं। खंभों को शिफ्ट करने के लिए पालिका को भुगतान करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed