सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lawyers remained on strike for the sixth consecutive day in protest against e-registry.The advocates also kept their chambers closed.

Amroha News: ई रजिस्ट्री के विरोध में छठे दिन भी वकील हड़ताल पर रहे अधिवक्ताओं ने अपने चेंबर भी बंद रखे

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 17 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Lawyers remained on strike for the sixth consecutive day in protest against e-registry.The advocates also kept their chambers closed.
विज्ञापन
मंडी धनौरा। ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। ई रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को अपने चेंबर भी बंद रखे। वकीलों व स्टांप विक्रेताओं की हड़ताल के कारण रजिस्ट्री कराने वाले लोग काफी परेशान रहे।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बताया कि सरकार ई रजिस्ट्री को लागू कर प्रदेश के लाखों लोगों के पेट पर लात मारने का काम कर रही है। सरकार को जनहित में ई रजिस्ट्री का फैसला वापस लेना चाहिए। अधिवक्ताओं ने मंगलवार को भी सब रजिस्टर कार्यालय की तालाबंदी की। वकीलों ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय के अलावा एसडीएम कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट का भी बहिष्कार किया। इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल, हितेश कुमार, जयप्रकाश सैनी, आलोक भारती, ओमवीर सैनी, राजीव लोचन, अनुज त्रिवेदी, असरपाल सिंह, अयूब अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed