{"_id":"6a6a613ca5382f6ef50b20e6","slug":"lure-of-4-lakhs-proves-costly-contractor-falls-victim-to-cyber-fraud-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-169370-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चार लाख का लालच पड़ा भारी, ठेकेदार से साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चार लाख का लालच पड़ा भारी, ठेकेदार से साइबर ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडौली। बैंक मैनेजर बनकर फोन करने वाले साइबर अपराधी ने चार लाख रुपये दिलाने का लालच देकर एक ठेकेदार से 92 हजार की ठगी कर ली। इतना ही नहीं, आरोपी ने संयुक्त बैंक खाता खोलने का बहाना बनाकर ठेकेदार और उसकी पत्नी की तस्वीरें भी मंगवा लीं। बाद में तस्वीरों को अश्लील रूप में एडिट कर वायरल करने की धमकी देते हुए 35 हजार की मांग शुरू कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक एक फर्म में ठेकेदारी करता है। मंगलवार दोपहर उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक मैनेजर बताते हुए कहा कि वह उसके खाते में चार लाख रुपये ट्रांसफर करेगा और बाद में दोनों आधी-आधी रकम बांट लेंगे। लालच में आकर ठेकेदार ने आरोपी के बताए बैंक खातों में ट्रांसफर चार्ज के नाम पर तीन किश्तों में 92 हजार भेज दिए। इसके बाद साइबर ठग ने संयुक्त बैंक खाता खोलने का झांसा देकर ठेकेदार और उसकी पत्नी की तस्वीरें मंगवा लीं। बुधवार सुबह आरोपी ने एडिट की गई अश्लील तस्वीरें व्हाट्सएप पर भेजीं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए 35 हजार की मांग की। तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने डिडौली कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।