फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman consumes poison following domestic dispute; dies during treatment.

Amroha News: घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Married woman consumes poison following domestic dispute; dies during treatment.
रजबपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद से आहत विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेरठ के अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच समझौता होने के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

विवाहिता की शादी करीब छह वर्ष पहले पास के गांव निवासी युवक से हुई थी। दंपती की दो बेटियां हैं। बताया गया कि किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था। इससे आहत होकर विवाहिता ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ ले जाया गया, लेकिन बृहस्पतिवार देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन बाद में मायके और ससुराल पक्ष के बीच समझौता हो गया। इसके चलते किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। बाद में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed