फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Motorcyclist dies, friend injured after being hit by an unidentified vehicle

Amroha News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies, friend injured after being hit by an unidentified vehicle
गजरौला। हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से फरीदाबाद निवासी गौरव (28) की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार रात करीब दो बजे सलारपुर गांव के निकट हुआ। फरीदाबाद के सेक्टर-88 के टावर-5 बी 2-407 निवासी गौरव (28) अपने दोस्त मोहित के साथ बाइक से मुरादाबाद की तरफ जा रहे थे। एक पेट्रोल पंप के सामनेे पहुंचे थे। इस दौरान आए अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। जहां चिकित्सक ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। मोहित की हालत नाजुक होने के कारण बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे में गौरव की मौत की खबर मिलने पर बुधवार को परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से हादसे की जानकारी ली। परिजनों के कहने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि हादसे में युवक की मौत का मामला सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed