{"_id":"69a493579a595f3862061a61","slug":"neelkanth-academy-beat-arc-academy-by-67-runs-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-158510-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नीलकंठ एकेडमी ने एआरसी एकेडमी को 67 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नीलकंठ एकेडमी ने एआरसी एकेडमी को 67 रनों से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीपीएस गजरौला के मैदान में नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी और एआरसीए के बीच एक रोमांचक मैच खेला गया। रविवार को हुए इस मुकाबले में नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी ने एआरसीए को 67 रनों से करारी शिकस्त दी। यश सैनी को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि शिव चौधरी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गौरांश चौहान सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने।
नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 218 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। शिव चौधरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में सर्वाधिक 80 रन बनाए। यश सैनी ने भी 37 गेंदों में 43 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। आर्यन चौधरी ने तेज 15 रन जोड़े। एआरसीए की ओर से मोहम्मद साकिब और उमर अली ने पांच-पांच ओवर में 26-26 रन देकर दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एआरसीए की पूरी टीम 24 ओवरों में 151 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। शोएब ने अपनी टीम के लिए 35 गेंदों में 36 रन बनाए। शारिक ने 25 गेंदों में 31 रन का योगदान दिया। मो. शारिक ने 13 गेंदों में 29 रन की तेज पारी खेली। मो. सुभान ने भी 21 गेंदों में 24 रन जोड़े। नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी की ओर से गौरांश चौहान ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
उन्होंने चार ओवर में 21 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। यश भाटी ने भी पांच ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। मनीष ने भी दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
Trending Videos