{"_id":"69a73be8476bf3998c07e188","slug":"the-body-of-a-youth-who-had-been-missing-from-home-for-three-days-was-found-lying-on-the-bank-of-a-canal-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-158628-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तीन दिन से घर से गायब युवक का शव नहर किनारे पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तीन दिन से घर से गायब युवक का शव नहर किनारे पड़ा मिला
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। तीन दिन से अपने घर से गायब युवक का शव मंगलवार की दोपहर गांव के बाहर मध्य गंगा नहर के पास पड़ा मिला है। शव पड़ा होने की जानकारी मिलनने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव देहरा चक निवासी जितेंद्र (35) मेरठ में रहकर मजदूरी करता है। उसका अपनी पत्नी से बीते तीन साल से विवाद चल रहा है। पत्नी अपने मायके में रह रही है। जितेंद्र के पिता सेवकराम ने बताया कि उनकी पत्नी की चार माह पहले मृत्यु हो गई थी। होली पर शोक उठाने की रस्म में शामिल होने के लिए जितेंद्र 28 फरवरी को गांव आया था। पिता ने बताया कि जितेंद्र के पास उसकी मौसेरी सास का फोन आया।
वह उसी दिन शाम को उनसे मिलने के लिए नाईपुरा गजरौला चला गया। शाम को जितेंद्र के भाई रावेंद्र ने उनको फोन किया तो मौसेरी सास ने बताया कि जितेंद्र के साथ एक युवक और भी है। शाम को जितेंद्र नाईपुरा से गांव के लिए चल दिया। पिता ने बताया कि देर रात तक जितेंद्र के गांव नहीं आने पर उसके नंबर पर कॉल की तो फोन स्विच ऑफ था।
परिजन 28 फरवरी की रात से ही उसकी तलाश कर रहे थे। पिता ने आरोप लगाया कि बेटे की तलाश के लिए वह गजरौला पुलिस में भी गए लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। मंगलवार की दोपहर 12 बजे गांव के एक व्यक्ति को जितेंद्र मृत हालत में मध्य गंगा नहर के पास पड़ा मिला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। शव को देखते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने जितेंद्र के ससुरालियों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
Trending Videos