सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Order to send minor bride to Noida Nari Niketan

Amroha News: नाबालिग दुल्हन को नोएडा नारी निकेतन भेजने का आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 28 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Order to send minor bride to Noida Nari Niketan
विज्ञापन
नौगावां सादात (अमरोहा)। थाना क्षेत्र से जुड़े चर्चित प्रेम-प्रसंग मामले में सोमवार को पुलिस ने नाबालिग दुल्हन को इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेश किया, जहां उसके बयान दर्ज किए गए। अदालत ने उसे नाबालिग मानते हुए नोएडा स्थित नारी निकेतन भेजने का आदेश दिया है। शुक्रवार को वन स्टॉप सेंटर में प्रेमिका से पत्नी बनी लड़कीसे मुलाकात नहीं होने पर युवक ने जहर खाकर जान दे दी थी।
Trending Videos

नौगावां सादात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की मुलाकात फेसबुक के माध्यम से बिजनौर के स्योहारा क्षेत्र की एक किशोरी से हुई थी। करीब सात माह पूर्व दोनों ने घर से भागकर मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद युवती के परिजनों ने उसे नाबालिग बताते हुए युवक के खिलाफ स्योहारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवती को युवक के घर से बरामद कर बिजनौर की अदालत में पेश किया था, जहां अदालत ने उसे बालिग मानते हुए युवक के साथ भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में लड़की के परिजनों ने कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। चूंकि युवती उस समय अमरोहा में रह रही थी, इसलिए हाईकोर्ट ने अमरोहा पुलिस को निर्देश दिया कि उसे पेश किया जाए।
आदेश के अनुपालन में पुलिस ने पहले उसे स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां उसे नाबालिग मानते हुए बाल कल्याण समिति के माध्यम से वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया था। इसी बीच शुक्रवार को युवक अपने परिजनों के साथ वन स्टॉप सेंटर पहुंचा, लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण उसकी मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद युवक घर लौट आया और रात में उसने जहर का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
सोमवार को नौगावां सादात पुलिस ने नाबालिग दुल्हन को हाईकोर्ट में पेश किया। हाईकोर्ट ने उसे स्पष्ट रूप से नाबालिग मानते हुए नोएडा नारी निकेतन भेजने का आदेश दिया। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस टीम उसे लेकर अमरोहा लौट रही है और आगे की कार्रवाई पूरी कर उसे नारी निकेतन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed