सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police exam: 19,584 candidates will appear at 10 centres

पुलिस परीक्षा : 10 केंद्रों पर 19,584 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Police exam: 19,584 candidates will appear at 10 centres
विज्ञापन
अमरोहा। दरोगा एवं समकक्ष पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा आगामी 14 और 15 मार्च को जनपद में आयोजित की जाएगी। जिले में कुल दस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 19,584 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र को एक सेक्टर में विभाजित किया गया है और हर केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई।
Trending Videos

परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सभी केंद्रों पर लगभग 292 कैमरों के जरिए गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त एक केंद्रीय कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जा रहा, जहां से सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग होगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों का चयन जिला मुख्यालय से दस किलोमीटर के दायरे में किया गया है। इनमें एकेके इंटर कॉलेज, भगवत सरन इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, आईएम कॉलेज, जेएस हिंदू पीजी कॉलेज ब्लॉक-ए, जेएस हिंदू पीजी कॉलेज ब्लॉक-बी, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज तथा सिख इंटर कॉलेज शामिल हैं।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली में 4,896 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए कलक्ट्रेट परिसर में स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जहां डबल लॉक व्यवस्था में प्रश्नपत्र रखे जाएंगे। स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा।
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा के चलते दोनों दिन शहर में रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। सभी वाहन वैकल्पिक मार्गों से निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed