सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Preparations for a strict crackdown on illegal pathology labs and quacks.

Amroha News: अवैध पैथोलॉजी लैब और झोलाछाप के खिलाफ सख्त अभियान की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 10 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Preparations for a strict crackdown on illegal pathology labs and quacks.
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब और झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। डीएम के निर्देश पर विभाग की ओर से विशेष टीमें गठित की जा रही हैं, जो तहसील और ब्लॉक स्तर पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में बिना मान्यता के चल रही झोलाछाप दुकानों और अवैध लैब पर विशेष नजर रखी जाएगी। ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए जल्द ही अभियान की शुरुआत की जाएगी।
Trending Videos

स्वास्थ्य विभाग की ओर से झोलाछापों के खिलाफ अभियान चलाए जाते हैं लेकिन इसके बावजूद भी ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें संचालित रहती है। पिछले दिनों डीएम ने भी इनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। सभी तहसील और ब्लॉकों में अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए टीमों का गठन किया जाएगा। संबंधित क्षेत्रों के चिकित्साधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में नजर रखेंगे। अगर कहीं से किसी प्रकार की शिकायत मिलती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बहुत जल्द ही इनके अभियान की तैयारी की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि झोलाछाप और अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार नौगावां सादात सीएचसी का निरीक्षण किया। चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed