{"_id":"69f0fabe6e67a2ed540d8b41","slug":"rukmani-cricket-academy-a-made-it-to-the-finals-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-162541-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ए ने फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ए ने फाइनल में बनाई जगह
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रोमांचक मुकाबले में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ए ने आरआरके क्रिकेट एकेडमी ए को एक विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। आखिरी ओवर तक चले संघर्षपूर्ण मैच में दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन अंत में रुक्मणी एकेडमी ने नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। लक्ष्य चौधरी प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट गेंदबाज चुने गए, जबकि अनुराग यादव को बेस्ट बल्लेबाज का खिताब मिला।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरआरके क्रिकेट एकेडमी ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही, जिससे बड़ा स्कोर खड़ा करने में दिक्कत हुई। मध्यक्रम में अनुराग यादव ने 47 रनों की अहम पारी खेलकर टीम को संभालने का प्रयास किया। उनके अलावा सोहम अग्रवाल ने 26 रन और अथर्व वार्ष्णेय ने 16 रन बनाए।
रुक्मणी एकेडमी की ओर से लक्ष्य चौधरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में महज 12 रन देकर 5 विकेट झटके। उनके इस घातक स्पैल के चलते आरआरके की पूरी टीम 27.1 ओवर में 150 रन पर सिमट गई।
जवाब में 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ए की शुरुआत भी बिगड़ गई। शुरुआती विकेट जल्द गिरने से टीम दबाव में आ गई। अथर ने 21 और यश ने 14 रन बनाकर कुछ योगदान दिया, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। मैच उस समय दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया, जब अहम ने पारी को संभाला। उन्होंने जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 45 रन बनाए और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी अहम का अच्छा साथ दिया और संयम बनाए रखा।
आरआरके की ओर से युगा अग्रवाल ने तीन विकेट लिए, जबकि अथर्व वार्ष्णेय और अनुराग यादव ने दो-दो विकेट लेकर मुकाबले को आखिरी ओवर तक खींच दिया। इस मैच में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ए ने 28.3 ओवर में 9 विकेट खोकर 151 रन बनाते हुए रोमांचक जीत दर्ज कर ली। इस मैच में लक्ष्य चौधरी का पांच विकेट लेना और अहम की नाबाद 45 रन की पारी जीत के मुख्य आधार रहे। इस जीत के साथ रुक्मणी ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और अब टीम खिताब जीतने के इरादे से अगले मुकाबले की तैयारी में जुट गई है।
Trending Videos