फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Student found hanging in orchard after sending location to friend.

Amroha News: दोस्त को लोकेशन भेज बाग में फंदे पर लटका मिला छात्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Student found hanging in orchard after sending location to friend.
कैलसा(अमरोहा)। देहात थानाक्षेत्र के चक घी का नांगल गांव निवासी एक छात्र का शव शुक्रवार को मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र के दाढ़ी महमूदपुर गांव स्थित एक आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। युवक ने आखिरी लोकेशन अपने दोस्त को भेजी थी। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, परिजन जानकारी नहीं दे पाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान अनस के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अनस उमरी चौराहे स्थित एक कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह रोज की तरह शुक्रवार को घर से कोचिंग जाने के लिए निकला था, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटा। घटना से पहले अनस ने अपने एक दोस्त को अपनी लोकेशन और एक वीडियो भेजा था। इसके बाद दोस्त लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश करते हुए दाढ़ी महमूदपुर गांव स्थित आम के बाग में पहुंचा, जहां उसने अनस का शव पेड़ पर लटका देखा।
विज्ञापन

इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही छजलैट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अनस के पिता खुर्शीद बाहर रहकर नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि घटना छजलैट थाने से जुड़ी है इसलिए वहीं की पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed