सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sugar mills are holding back Rs 100 crore of sugarcane farmers: Diwakar

गन्ना किसानों का 100 करोड़ रुपये दबाए बैठीं हैं चीनी मिलें : दिवाकर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Sugar mills are holding back Rs 100 crore of sugarcane farmers: Diwakar
विज्ञापन
गजरौला। भाकियू शंकर गुट के धरने में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने लंबित समस्याओं के समाधान, चीनी मिलों से गन्ना किसानों का 100 करोड़ रुपये का भुगतान दिलाने की मांग उठाई। विद्युत व्यवस्था सही करने के लिए डिडाैली में 132 केवी बिजलीघर स्थापना की जाए।
Trending Videos

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित धरने में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि जिले में कई समस्या लंबित हैं। जिनके समाधान के लिए प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। धनौरा के रामलीला मैदान के दक्षिणी छोर पर लगभग 40 वर्षों से रोजगार कर रहे रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को हटाकर बेरोजगार किया जा रहा हैै। तिगरी में गंगा स्नान घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। चीनी मिलें गन्ना किसानों का करीब 100 करोड़ रुपये दबाए बैठी हैं, जल्द से जल्द भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिडौली क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सही करने के लिए 132 केवी बिजलीघर स्थापना और प्रदेश के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की मांग उठाई।
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता नीरज कुमार को सौंपा। इस मौके पर नेमपाल सिंह, विक्रम सिंह पंवार, हरि सैनी, हरप्रीत सिंह, बलबीर सिंह, मुकेश गर्ग, सत्यवीर सिंह, अनिल भटनागर, रवि चौधरी, अनुज चौधरी, गोपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, प्रियंका भटनागर, बवीता रानी, रश्मि चौधरी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता धर्मवीर सिंह ने की और संचालन सत्यवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed