सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The only son of a teacher couple returning home from Noida died in a road accident.

Amroha News: नोएडा से घर लौट रहे शिक्षक दंपती के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में जान गई

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 05 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The only son of a teacher couple returning home from Noida died in a road accident.
विज्ञापन
अमरोहा। दिल्ली हाईवे पर नोएडा से अमरोहा घर लौट रहे अपूर्व शुक्ला की तेज रफ्तार कार टायर फटने के बाद डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर जाकर टैक्सी से टकरा गई। हादसे में अपूर्व शुक्ला (23) की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार सवार युवती और दूसरी टैक्सी चालक घायल हो गए।
Trending Videos

हादसे के बाद हाईवे पर जाम के हालात बन गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटकर यातायात शुरू कराया। घायल टैक्सी चालक को परिजन दिल्ली ले गए और युवती को प्राथमिक उपचार के बाद मुजफ्फरनगर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि अमरोहा के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी दिवंगत शिक्षक राजीव शुक्ला के बेटे थे। परिवार में उनकी मां पुष्पा शुक्ला के अलावा बहन अदिति शुक्ला हैं। पुष्पा शुक्ला आले अहमद इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। अपूर्व शुक्ला घर पर ही कपड़े पर प्रिंट छपाई का काम करते थे।
मंगलवार की सुबह वह प्रिंटिंग से जुड़े काम के लिए नोएडा गए थे। शाम को लौटते समय उनके साथ एक युवती भी कार में सवार थी। रात को करीब दस बजे जैसे ही उनकी कार रजबपुर क्षेत्र में श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के सामने पहुंची, तभी अचानक कार का टायर फट गया। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और बाद में हाईवे की मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर जाकर सामने से आ रही दिल्ली नंबर टैक्सी कार से टकरा गई। टैक्सी को दिल्ली निवासी योगेश चला रहे थे। हादसे में अपूर्व शुक्ला की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार सवार युवती और टैक्सी चालक योगेश घायल हो गए। सीओ के मुताबिक अपूर्व शुक्ला के साथ कार में सवार युवती कौन थी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed