{"_id":"6a52a25feda4452ec507ca8b","slug":"the-sp-inspected-security-arrangements-on-the-highway-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-167948-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एसपी ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एसपी ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। सावन कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए अमरोहा पुलिस ने सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को एसपी लखन सिंह यादव ने जिले की सीमा में हाईवे सहित कांवड़ यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग से जुड़े नक्शों का अवलोकन किया। एसपी ने संवेदनशील स्थलों, ड्यूटी प्वाइंटों तथा मार्ग पर उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को शिवभक्तों की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था, सतर्क निगरानी और प्रभावी पुलिस प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विशेष रूप से दुर्घटनाओं की रोकथाम पर जोर देते हुए डायवर्जन प्लान का सख्ती से पालन कराने और राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्याप्त बैरियर लगाने के निर्देश दिए, ताकि वाहनों की रफ्तार नियंत्रित रहे और कांवड़ियों की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे। एसपी ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान एएसपी अखिलेश भदौरिया मौजूद रहे। संवाद