सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three persons, including a doctor, have been booked for the death of a woman after childbirth.

Amroha News: प्रसव के बाद महिला की मौत मामले में चिकित्सक समेत तीन पर रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 28 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Three persons, including a doctor, have been booked for the death of a woman after childbirth.
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में पुलिस ने अस्पताल संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है।
Trending Videos

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सुल्तानठेर निवासी नेपाल ने 23 अप्रैल को प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी रजनी (27) को हसनपुर के ब्लॉक तिराहे पर स्थित केयर हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। सिजेरियन ऑपरेशन से महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई थी। गंभीर हालत में चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था। इसके बाद महिला को चौधरपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। महिला की मौत से नाराज परिजन शव लेकर देररात हसनपुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया था। सीएचसी के प्रभारी डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह ने अस्पताल की ओटी को सील कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शॉक एडं हेमरेज आया है, जिससे साफ हो गया था कि अधिक खून के बहने से मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस मामले में महिला के पति नेपाल की तहरीर के आधार पर चिकित्सक डाॅ. हरकेश राणा, वाली व रणवीर निवासी ग्राम रूद्रपुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 105 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed