सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Uproar over LPG cylinders in Hasanpur

Amroha News: हसनपुर में रसोई गैस सिलिंडर को लेकर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Uproar over LPG cylinders in Hasanpur
विज्ञापन
हसनपुर। गैस सिलिंडर की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। गैस के लिए लोग सुबह चार बजे से लाइन में लग रहे हैं लेकिन उसमें से कइयों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

नगर में पिछले छह दिनों से गैस की किल्लत बनी हुई है। हसनपुर में दीपपुर के पास स्थित गैस एजेंसी पर तीन दिन से सिलिंडर का वितरण तो हो रहा है लेकिन जितने लोग सिलिंडर के लिए लाइन में लगते हैं, उन्हें सभी को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। सैंकड़ों लोग मायूस होकर घर लौट जाते हैं। ईद के त्योहार को लेकर सिलिंडर की ज्यादा मांग है। लेकिन गैस की किल्लत और अव्यवस्थाओं के कारण उपभोक्ता परेशान हैं। लाइन में आगे लगने को लेकर भी उपभोक्ता दिन भर आपस में भिड़ते रहे। इस दौरान जमकर हंगामा हु़आ। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस उपभोक्ताओं का समझाने का प्रयास करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले सुबह 10 बजे लाइन में लगे उपभोक्ता
-कई दिनों से सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। इसके बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। -दिलशाद, हसनपुर
-तीन चार दिनों से रोजाना गैस के लिए एजेंसी के बाहर लाइन में लग रहे हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। जिससे परिवार के लोग परेशान हैं। -आस मोहम्मद, हसनपुर
-कई दिन सिलिंडर की बुकिंग कराई थी, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। जिससे समस्या का सामना करना पड़ रहा है। -आकिल, हिरनवाला हसनपुर
-पांच दिन से गैस लेने के लिए घर से एजेंसी तक पहुंचता हूं लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा। आने जाने में समय बर्बाद हो रहा है। -रामवीर, हसनपुर
-पिछले सात दिनों से गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पर पहुंच रहा हूं लेकिन सिलिंडर नहीं मिल पा रह है। जिससे परेशानी उठानी पड़ रही है।-इकराम, हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed