बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman dies after delivery, family members create ruckus outside hospital

Amroha News: डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after delivery, family members create ruckus outside hospital
विज्ञापन
मंडी धनौरा। क्षेत्र के गांव शेरपुर में स्थित अवैध रूप से चल रहे एक अस्पताल में डिलीवरी के बाद राजो देवी (22) की हालत बिगड़ गई। अस्पताल संचालक ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हाे गई। राजोदेवी के जेठ चंद्रभान की तहरीह पर पुलिस ने चिकित्सक पवन देवी और अस्पताल संचालक रंजीत सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। इस अवैध अस्पताल की ओटी को बीते 30 दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राहुल कुमार ने सील कर दिया था। इसके संचालक ने सील तोड़कर फिर से मरीजों का इलाज शुरू कर दिया था।
Trending Videos

क्षेत्र के गांव रामपुर खादर निवासी अर्जुन की शादी दो साल पहले गजरौला क्षेत्र के गांव चक की मंढैया निवासी राजो देवी के साथ हुई थी। अर्जुन ने बताया कि उसने अपनी पत्नी राजो देवी को रविवार की रात डिलीवरी के लिए शेरपुर गांव में स्थित बिजनौर अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की सुबह उसकी पत्नी ने एक बालक को जन्म दिया। जन्म देने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसको ब्लीडिंग शुरू हो गई। हालत नाजुक देखते हुए अस्पताल संचालक ने उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही राजो देवी ने दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। मौके की नजाकत को देखते हुए अस्पताल संचालक वहां से भाग गया।

परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर वसी मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि राजो देवी की मौत अस्पताल संचालक की लापरवाही से हुई है। परिजन मौके पर जाम लगाए हुए थे।

सूचना मिलने पर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि इस अस्पताल का कोई पंजीकरण नहीं है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि चंद्रभान सिंह की तहरीर पर चिकित्सक पवन देवी और अस्पताल संचालक रंजीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed