{"_id":"69efb162c1443ca01f0c7514","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-high-speed-bike-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-162436-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र में रविवार रात सड़क सड़क हादसे में घायल मोहल्ला बदावाला निवासी रविंद्र सिंह की मौत हो गई। हादसे के समय वह घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान आए बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने पोस्टमार्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
घटना अमरोहा-जोया मार्ग पर स्थित मोहल्ला बदावाला की है। मोहल्ले के रहने वाले रविंद्र सिंह रविवार रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से भाग गया। परिजन रविंद्र सिंह को गंभीर हालत में उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos