{"_id":"6a6b9f360eb24e41e6047b45","slug":"15-sheep-attacked-in-enclosure-nine-dead-and-six-in-critical-condition-auraiya-news-c-211-1-aur1008-148950-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाड़े में 15 भेड़ों पर हमला, नौ मरीं और छह मरणासन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाड़े में 15 भेड़ों पर हमला, नौ मरीं और छह मरणासन्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-13-घटना स्थल पर मौजूद राजस्व विभाग की टीम।संवाद
-चार माह पहले भी इसी बाड़े में हो चुकी है 30 भेड़ों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
सहायल। थाना क्षेत्र के गांव सूख में बीती रात गांव के बाहर बाड़े में बंधी 15 भेड़ों पर हमला कर दिया गया। इसमें नौ की मौत हो गई और छह मरणासन्न हालत में हैं। घटना की जानकारी पर सीओ सदर, नायब तहसीलदार, एसओ व सहार से पशु डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे। इससे पहले फरवरी में भी इसी बाड़े में 30 भेड़े मृत पाईं गईं थीं।
गांव निवासी पीड़ित पशुपालक रामलखन ने बताया कि बृहस्पतिवार भोर करीब चार बजे वह बाड़े में गए नौ भेड़ें मृत और छह मरणासन्न अवस्था में थी। बताया कि 21 फरवरी को भी बाड़े में 30 भेड़ें मृत अवस्था में मिली थीं। 15 भेड़ों के गले में कटे के निशान मिले हैं। पशुपालक का कहना चार माह में उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
वहीं, सहार ब्लॉक के पशु चिकित्साधिकारी डॉ.ह्रदेश संखवार ने बताया कि फरवरी में 30 भेड़ों की मौत पर शवों का पोस्टमार्टम कराया गया था। रिपोर्ट में भेड़ों की मौत जंगली जानवर के हमले से होने की पुष्टि हुई थी। मृत पाईं गईं नौ भेड़ों के शवों का भी पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।