{"_id":"6a6b9e3df8155def6804aed7","slug":"several-trains-including-the-netaji-express-ran-late-auraiya-news-c-211-1-aur1008-148997-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नेताजी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रहीं लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नेताजी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रहीं लेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को कानपुर-इटावा रूट की कई ट्रेनें घंटों लेट होने से यात्रियों को परेशानी हुई। इस दौरान पनकी धाम यार्ड में कार्य होने से टूंडला-कानपुर मेमू का संचालन रूरा स्टेशन से किया गया।
वहीं, कानपुर जाने वाली गोमती एक्सप्रेस पौन घंटे, महानंदा एक्सप्रेस सवा तीन घंटा व नेता जी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे देरी से पहुंची। टूंडला से कानपुर सेंट्रल जाने वाली मेमू ट्रेन आधा घंटे लेट पहुंची और वह रूरा स्टेशन तक ही गई। इसी तरह इटावा जाने वाली नेता जी एक्सप्रेस लगभग साढ़े चार घंटे और महानंदा एक्सप्रेस पौने तीन घंटे लेट होने से यात्री प्लेटफॉर्म पर देर तक बैठे रहे।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवम शर्मा ने बताया कि पनकी यार्ड में होने वाले ब्लॉक के कारण 30 जुलाई को कानपुर-टूंडला मेमू विशेष रूप से प्रभावित रही। यह ट्रेन 30 जुलाई को कानपुर सेंट्रल स्टेशन के बजाय रूरा स्टेशन से ही संचालित की गई और टूंडला से आने वाली मेमू को रूरा स्टेशन पर ही टर्मिनेट कर दिया गया। (संवाद)