{"_id":"6a6b9ec78209525009084708","slug":"accusation-of-ploughing-under-the-paddy-crop-with-a-tractor-auraiya-news-c-211-1-aur1008-148995-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रैक्टर से धान की फसल जोतने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रैक्टर से धान की फसल जोतने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-55 ट्रैक्टर द्वारा जोती गई धान की फसल।संवाद
-विद्यालय की भूमि कटौती पर लेकर खेती करते हैं किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
सहार। थाना क्षेत्र के जनता माध्यमिक विद्यालय भगवंतापुर की प्रधानाध्यापिका ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर से विद्यालय की जमीन पर लगाई गई धान की फसल जोत कर नष्ट कर दी है।
प्रधानाध्यापिका अलका दिवाकर ने तहरीर में बताया कि विद्यालय के पास करीब 32 बीघा भूमि है। इसमें लगभग 15.5 बीघा उपजाऊ कृषि भूमि है। इस भूमि की खेती एक वर्ष के लिए कटौती पर दिए जाने को लेकर एजेंडा पास किया गया था। इसके बाद 18 मई को बोली लगाई गई। इसमें पिंटू को आठ बीघा भूमि 32,100 रुपये में, रमाकांत को चार बीघा भूमि 11,100 रुपये में व अशोक कुमार को साढ़े तीन बीघा भूमि 26 हजार रुपये में खेती करने के लिए दी गई थी।
आरोप है कि बुधवार रात गांव निवासी ओम शंकर ने अशोक कुमार को दी गई साढ़े तीन बीघा भूमि में ट्रैक्टर चलाकर धान लगी फसल को जोत दिया। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि विद्यालय की प्रबंध समिति और अध्यक्ष के बीच आपसी मतभेद के चलते पूर्व में सोसायटी भंग हो चुकी है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वर्तमान में विद्यालय का एकल कार्यभार उनके पास है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर ओम शंकर से बातचीत की गई है। जांच में सामने आया कि वर्ष 2022 में तत्कालीन सोसायटी द्वारा उन्हें खेती के लिए भूमि दी गई थी। प्रबंध समिति के विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वर्तमान प्रधानाध्यापिका द्वारा जिस प्रक्रिया से खेती उठाई गई है उसी के अनुसार संबंधित लोग भूमि पर खेती करेंगे।