सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A young man lured a five-year-old boy with Rs 10 and raped him.

Auraiya News: दस रुपये का लालच देकर युवक ने पांच साल के बच्चे से किया दुष्कर्म

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 23 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
A young man lured a five-year-old boy with Rs 10 and raped him.
फोटो-25-सीसीटीवी फुटेज खंगालती टीम। संवाद
विज्ञापन
कुदरकोट (औरैया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बाइक सवार युवक ने पांच वर्षीय बच्चे को दस रुपये का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस छानबीन कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
Trending Videos

गांव निवासी पांच साल का बच्चा अपने सात वर्षीय बड़े भाई के साथ खेत पर जा रहा था। वहां उसकी दादी खेत पर फसल की सिंचाई कर रही थीं। रास्ते में एक बाइक सवार युवक मिला। बाइक सवार ने दोनों को दस रुपये का लालच देकर बाइक पर बैठा लिया। आरोपी बच्चों को एरवाकटरा रोड स्थित बबूल की झाड़ियों में ले गया और वहां छोटे भाई के साथ दुष्कर्म किया और मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के कुछ देर बाद दोनों भाई घर पहुंचे। इधर, दादी खेत से घर पहुंचीं तो बच्चे के कपड़ों में खून देखकर पूछताछ की, इस पर बच्चों ने वारदात की जानकारी दी। इसके बाद दादी और ग्रामीण लहूलुहान हालत में बच्चे को लेकर सीएचसी बिधूना पहुंचे। जानकारी पर पहुंचे कोतवाल मुकेश बाबू चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ में परिजन ने बताया कि बच्चों के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं और बच्चे अपने दादा-दादी के पास ही गांव में रहते हैं।
उधर, पुलिस ने वारदात की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। डॉक्टर ने उपचार व मेडिकल रिपोर्ट के बाद मासूम को परिजन के साथ जाने दिया। इसके बाद कुदरकोट थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। वहां छानबीन के बाद एरवाकटरा रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले।
थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन की ओर से तहरीर दे दी गई है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed