सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Beauty in the ravines... Khilmil Park with seven wonders is being prepared.

Auraiya News: बीहड़ में खूबसूरती...तैयार हो रहा सात अजूबों वाला खिलमिल पार्क

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 23 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Beauty in the ravines... Khilmil Park with seven wonders is being prepared.
फोटो-32-​खिलमिल पार्क में चलता निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
औरैया। विश्व के सात अजूबों समेत देश व क्षेत्र की विरासत अब बीहड़ में एक ही जगह पर नजर आएगी। खिलमिल पार्क में यह नजारा देश के अलग-अलग प्रांतों से आए कारीगरों के द्वारा तराशा जा रहा है।
Trending Videos

छह माह के अंदर यह आकार ले लेगा। पर्यटन की दृष्टि से सात एकड़ जमीन पर यह खूबसूरत नजारा काफी हद तक आकार भी ले चुका है।
जिले में मनोरंजन के लिए कुछ खास जगह नहीं है। ऐसे में नगर पालिका परिषद की ओर से नगरोदय योजना के तहत शहर से पांच किलोमीटर दूर मंगलाकाली मंदिर के पास खिलमिल पार्क बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। स्वीकृति के बाद यह परियोजना आकार ले रही है। यहां दुनिया के सात अजूबे लगभग तैयार हो चुके हैं। पौने पांच करोड़ की लागत से बीहड़ गुलजार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असल में इसमें खास बात यह है कि इसके निर्माण के लिए देश के कई प्रांतों से कारीगर आए हैं, जो वेस्ट मैटेरियल का प्रयोग भी कर रहे हैं। बीहड़ के बीच आकार ले रहा यह आकर्षक नजारा जल्द ही लोगों के लिए पर्यटन का केंद्र बन जाएगा। युवा पीढ़ी को ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू कराने व मनोरंजन के कई साधन यहां तैयार किए जा रहे हैं।
सेल्फी प्वाइंट और फिसल पट्टी भी बनाई जा रही है, यह ट्रेनों व जेसीबी के आकार में है। माना जा रहा है कि गर्मी की छुट्टी में यह खिलमिल पार्क गुलजार रहेगा।


खिलमिल पार्क के आकर्षण
विरासत जोन- ऐतिहासिक व धार्मिक धरोहरों की कृतियां दिखेंगी। साथ ही गेंदालाल दीक्षित, गांधीजी के औरैया आगमन का दृश्य, देवकली मंदिर, गौरैया मंदिर, संकट मोचन मंदिर, भारेश्वर मंदिर दिखेगा।

किड्स जोन- बच्चों के खेलकूद के फिसल पट्टी व झूले बस, ट्रक, जेसीबी के आकार में होंगे।

सेल्फी प्वाइंट : इसमें फूलन देवी, निर्भय सिंह गुर्जर, पान सिंह तोमर, गब्बर सिंह, शोले फिल्म के ठाकुर और विजय समेत चुलबुल पांडेय के सीन दिखेंगे।

सात अजूबे - एफिल टावर, टावर ऑफ पीसा, पिरामिड, क्राइस्ट द रिडीमर, स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी, ताजमहल ।

बंगाल से आए कारीगर
गौरैया तालाब स्थिति शिव मंदिर की कलाकृति तैयार करा रहे कारीगर राज ने बताया कि बंगाल के निवासी है। वह गौरैया मंदिर को बना रहे हैं।
लोहे का वेस्ट लगाया
बरेली निवासी कारीगर मुनाजिर ने बताया कि वो एफिल टॉवर तैयार कर रहे हैं। लगभग तैयार हो चुका है। इसमें लोहे का वेस्ट मैटेरियल लगा है।
तैयार हो गया स्टेच्यू
बंगाल निवासी विभास विश्वास ने बताया कि वह स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी तैयार कर रहे हैं। जिसे लगभग पूरा कर लिया गया है। यह काफी खूबसूरत दिखेगा।
नगरोदय योजना के तहत खिलमिल पार्क को तैयार किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद इसे लोगों के मनोरंजन के लिए खोला जाएगा। इसमें टिकट की व्यवस्था की जाएगी।
-रामआसरे कमल, ईओ नगर पालिका परिषद

फोटो-32-खिलमिल पार्क में चलता निर्माण कार्य। संवाद

फोटो-32-खिलमिल पार्क में चलता निर्माण कार्य। संवाद

फोटो-32-खिलमिल पार्क में चलता निर्माण कार्य। संवाद

फोटो-32-खिलमिल पार्क में चलता निर्माण कार्य। संवाद

फोटो-32-खिलमिल पार्क में चलता निर्माण कार्य। संवाद

फोटो-32-खिलमिल पार्क में चलता निर्माण कार्य। संवाद

फोटो-32-खिलमिल पार्क में चलता निर्माण कार्य। संवाद

फोटो-32-खिलमिल पार्क में चलता निर्माण कार्य। संवाद

फोटो-32-खिलमिल पार्क में चलता निर्माण कार्य। संवाद

फोटो-32-खिलमिल पार्क में चलता निर्माण कार्य। संवाद

फोटो-32-खिलमिल पार्क में चलता निर्माण कार्य। संवाद

फोटो-32-खिलमिल पार्क में चलता निर्माण कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed