{"_id":"699b527cfcdf46351004a787","slug":"women-have-more-faith-in-religion-pratibha-shukla-auraiya-news-c-211-1-aur1008-140241-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म के प्रति आस्था महिलाओं में ज्यादा : प्रतिभा शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म के प्रति आस्था महिलाओं में ज्यादा : प्रतिभा शुक्ला
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो-23-प्रभारी मंत्री व पूर्व सांसद का सम्मान करते आयोजक।संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। सहायल क्षेत्र के गांव खेड़ा धुपखरी में शनिवार शाम भुवनेश्वर महादेव मंदिर में रुद्र महायज्ञ व भागवत कथा का आयोजन हुआ।
इसमें जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि धर्म के प्रति आस्था महिलाओं में ज्यादा है। उनके साथ बिल्हौर के पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी भी कथा में पहुंचे थे।
इस अवसर पर उन्होंने आचार्य सदानंद महाराज से कथा का श्रवण कर आत्मिक शांति व आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति प्राप्त की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में धर्म, संस्कार और सद्भावना की भावना सुदृढ़ होती है। कहा कि भागवत में माताओं और बहनों की भागीदारी सबसे अधिक रहती है। इसका सीधा मतलब है कि आज भी धर्म के प्रति सबसे ज्यादा आस्था महिलाओं में है।
उन्होंने कहा कि भागवत से संकल्प लेकर जाएं कि हम खुद भी धर्म के मार्ग पर चलेंगे और जो धर्म के मार्ग से भटक गए है, उन्हें भी वापस धर्म के मार्ग पर लाएंगे।
इस मौके पर आयोजकों ने प्रभारी मंत्री व पूर्व सांसद को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Trending Videos