सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Voters reached the booths with claim and objection forms in the special campaign.

Auraiya News: विशेष अभियान में दावे और आपत्ति प्रपत्र लेकर बूथों पर पहुंचे मतदाता

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 23 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Voters reached the booths with claim and objection forms in the special campaign.
फोटो-50- कन्या प्राथमिक स्कूल में बीएलओ कार्य करते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
औरैया। विशेष वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत रविवार को बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। मतदेय स्थलों पर मौजूद बीएलओ ने लोगों के प्रपत्र जमा कराए। साथ ही घर-घर दस्तक देकर लोगों को जागरूक किया।
Trending Videos

नए मतदाता बनाने के लिए खास तौर पर 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाआें के भी आवेदन जमा कराए गए। एसआईआर को लेकर अछल्दा के कन्या प्राथमिक विद्यालय में बीएलओ मनीष तिवारी व शिवम गुप्ता मौजूद रहे। यहां पर बूथ संख्या 321 में फार्म 6 के 8 फार्म भरे गए। वहीं बूथ संख्या 322 में 8 फार्म भरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 326, 327, 328, 329 में बीएलओ मोहित कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, विनोद कुमार व सुमित कुमार मौजूद रहे। यहां के बूथों पर नए मतदाता बनाने के लिए फार्म 6 के 20 आवेदन जमा हुए।
दिबियापुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेला रोड में पांच बूथ के बीएलओ मौजूद रहे। बीएलओ गगनदीप ने बताया कि सुबह बड़ी संख्या में लोग आए थे। ज्यादातर फार्म-6 ही लोगों ने भरे हैं। इसी तरह जिले भर के मतदेय स्थलों पर काम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed