{"_id":"698e1fd62d150771290ca8a7","slug":"ambulance-stuck-in-traffic-jam-at-railway-crossing-auraiya-news-c-211-1-aur1009-139532-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रेलवे क्रॉसिंग पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रेलवे क्रॉसिंग पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग एक बार फिर राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई। बृहस्पतिवार शाम क्रॉसिंग पर लगे जाम में एक एंबुलेंस करीब 15 मिनट तक फंसी रही।
काफी मशक्कत के बाद एंबुलेंस वहां से निकल सकी। बाइक सवारों की मनमानी के कारण जाम की स्थिति बनी। रेलवे क्रॉसिंग संख्या 13-बी पर शाम करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही गेट खुला, दोनों तरफ से वाहनों के बेतरतीब निकलने से क्रॉसिंग के बीच जाम लग गया। गाड़ियां आड़ी-तिरछी लगी होने के बाद से वहां जाम बढ़ता चला गया।
इसी बीच सीएचसी में मरीज को छोड़कर पहुंची एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। सायरन लगातार बजता रहा, लेकिन भीड़ के कारण उसे निकलने का रास्ता नहीं मिल सका।
स्थानीय दुकानदारों और कुछ जागरूक राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद रास्ता खाली कराया, कस्बा के बीचों-बीच स्थित इस क्रॉसिंग पर आए दिन जाम लगता है। इससे लोगों को परेशान होना पड़ता है।
Trending Videos