{"_id":"698e2002a5c3c11c6c09bca4","slug":"mustard-drying-on-the-road-peoples-lives-in-danger-auraiya-news-c-211-1-aur1006-139519-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सड़क पर सूख रही सरसों खतरे में लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सड़क पर सूख रही सरसों खतरे में लोगों की जान
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो-26- बिधूना रामगढ़ मार्ग पर मंडी समिति के पास सड़क पर सूखती सरसों। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। किसान अपनी उपज सड़क पर सुखाने लगे हैं। अभी तक महज मक्का को ही किसान सड़कों पर डालकर सुखाते थे, लेकिन अब सरसों भी सड़क पर बिछाकर सुखाने लगे हैं।
यह वाहन चालकों के लिए जान जोखिम में डालने वाला है। हर समय वाहनों के हादसाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। बृहस्पतिवार को बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर मंडी समिति के पास सड़क पर सरसों बिछाकर सुखाई जाती मिली। इससे यातायात बाधित हुआ। यहीं नहीं सड़क के एक हिस्से पर सरसों फैला देने से वाहन चालकों को निकलने में हादसा होने का खतरा भी बना रहा।
राहगीरों का कहना है कि सड़क पर फैली सरसों पर यदि तेज रफ्तार वाहन चढ़ जाए तो वाहन अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यातायात पुलिस की अनदेखी हादसे को दावत दे रही है। इस संबंध में कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि सड़क पर सरसों सुखाने की जानकारी मिली है। इसे हटवाया जाएगा।
Trending Videos