{"_id":"698e1f3d43511f612b027904","slug":"bulldozer-rescues-bull-that-fell-into-open-borewell-auraiya-news-c-211-1-aur1009-139522-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खुले बोरवेल में गिरे सांड़ को बुलडोजर से बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खुले बोरवेल में गिरे सांड़ को बुलडोजर से बाहर निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। थाना क्षेत्र के गांव पुरवा इमलिया में बुधवार रात एक सांड़ खेत में बने खुले बोरवेल में गिर गया। उसे बुलडोजर से निकाला गया।
गांव पुरवा इमलिया निवासी दीप चंद्र कश्यप बृहस्पतिवार सुबह जब अपने खेत पर पहुंचे तो उन्हें किसी पशु के कराहने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो रामनरेश पाल के खेत में स्थित खुले पड़े बोरवेल में एक सांड़ फंसा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को भांपते हुए दमकल कर्मी को सूचना दी।
इसके बाद बिधूना स्थित फायर स्टेशन प्रभारी यतींद्र सिंह यादव के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। बोरवेल संकरा होने के कारण सांड को निकालना बड़ी चुनौती थी। बाद में बुलडोजर मंगवाया गया।
बोरवेल के चारों ओर सावधानीपूर्वक खुदाई की गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे रेस्क्यू के बाद उसे बाहर निकाल लिया। (संवाद)
Trending Videos