सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Body of auto driver who drowned in Ghaziabad canal reaches village

Auraiya News: गाजियाबाद नहर में डूबे ऑटो चालक का शव पहुंचा गांव

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 08 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Body of auto driver who drowned in Ghaziabad canal reaches village
अमन। फाइल फोटो - फोटो : शीलादेवी।
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव भटौली के मजरा हाजीपुर निवासी ऑटो चालक अमन पाल (23) का शव गांव पहुंचा तो परिजन में कोहराम मच गया। गाजियाबाद से निकली नहर में डूबने से चालक की मौत हो गई थी।
Trending Videos

तीन दिन बाद उसका शव बरामद हुआ था। चौथे दिन शव गांव पहुंचा, वहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता अवधेश पाल ने बताया कि अमन दिल्ली के सरिता विहार में रहकर ऑटो चलाता था। वह बृहस्पतिवार को अपने दोस्तों के साथ गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र स्थित चितौड़ा पुल के पास नहर में नहाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान तेज बहाव में वह संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में डूब गया। तीन दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद शनिवार को अमन का शव बरामद किया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed