{"_id":"6a25bc92bc8b78ce4d0c4324","slug":"tractor-driver-dies-after-being-hit-by-rotavator-during-ploughing-auraiya-news-c-211-1-aur1009-146177-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जोताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जोताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो-14 सुरजीत। फाइल फोटो
- फोटो : शीलादेवी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुदरकोट। थानाक्षेत्र के गांव रामपुर खास में रविवार सुबह खेत की जोताई कर रहे एक ट्रैक्टर चालक की रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। थाना पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव रामपुर खास निवासी सुरजीत यादव उर्फ पुता (25) रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे गांव रठा स्थित सतपाल के खेत पर जोताई करने पहुंचा था। ट्रैक्टर के पीछे रोटावेटर लगाकर वह खेत तैयार कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। जब तक वह संभल पाता, पीछे चल रहे रोटावेटर की चपेट में आ गए। रोटावेटर में फंसने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने रोटावेटर में फंसे शव को ग्रामीणों की मदद से निकाला। बाद में परिजन ग्रामीणों से हादसे के बारे पूछताछ की।
विज्ञापन
युवक दो भाइयों में छोटा था। परिवार में बड़ा भाई शिववीर और बहन नीतू हैं। पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। हादसे के बाद मां शिरोमणि देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने बताया कि जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। परिजन की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

Trending Videos

फोटो-14 सुरजीत। फाइल फोटो- फोटो : शीलादेवी।