सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two accused of power theft acquitted

Auraiya News: बिजली चोरी के दो आरोपी दोषमुक्त

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 08 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two accused of power theft acquitted
विज्ञापन
औरैया। बिजली चोरी के मामलों में विशेष न्यायाधीश विद्युत अधिनियम राजीव कुमार वत्स की अदालत ने दो अलग-अलग आरोपियों को राहत दी है। विभाग का बकाया राजस्व और शमन शुल्क जमा करने के बाद अदालत ने दोनों को दोषमुक्त करते हुए मुकदमों का निस्तारण कर दिया।

अदालत ने शनिवार को सुनवाई करते हुए कहा कि विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 152 का हवाला देते निर्धारित धनराशि जमा करने पर अपराध का शमन किया जा सकता है। बकाया राशि जमा होने के बाद आरोपी के खिलाफ कोई दांडिक कार्यवाही जारी नहीं रखी जा सकती। इसे ही आधार मानते हुए अदालत ने दोनों को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना अजीतमल क्षेत्र के राकेश कुमार के खिलाफ वर्ष 2015 में विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक ने पुष्टि की कि आरोपी ने राजस्व निर्धारण के 7776 रुपये और शमन शुल्क के चार हजार रुपये जमा कर दिए हैं। इसके आधार पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा नो ड्यूज प्रमाण पत्र जारी किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

दूसरे मामले में, थाना अयाना क्षेत्र की आशा देवी के खिलाफ बिजली चोरी का केस चल रहा था। आरोपी ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने बकाया बिल के 573 रुपये, शमन शुल्क के आठ हजार रुपये, डीआर फीस के छह सौ रुपये और नोटिस व्यय के 100 रुपये विभाग में जमा कर दिए हैं, जिसके बाद विभाग ने उन्हें नो ड्यूज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed