सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The couple reached a compromise at the women's police station, but chaos erupted upon reaching home.

Auraiya News: महिला थाने में दंपती के बीच समझौता, घर पहुंचते ही बवाल

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 08 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The couple reached a compromise at the women's police station, but chaos erupted upon reaching home.
विज्ञापन
दिबियापुर। पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए रविवार को दंपती महिला थाने पहुंचे। वहां दोनों पक्षों में समझौते के बाद पुलिस ने दोनों को जाने दिया गया। दोनों के घर पहुंचते बवाल कर दिया।

मायके पक्ष ने समझौते की शर्तों पर गंभीर आरोप लगाए। गांव औतों निवासी पिता ने बताया कि उसने 16 वर्ष पहले बेटी की शादी इटावा निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि महिला के मायके जाने के दौरान ससुराल वालों ने चोरी का शक जताते हुए सामान की जांच की। यूपी 112 पुलिस को मौके पर कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में तीन वर्षीय बेटे को गायब करने का आरोप भी लगा। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़ित पिता ने सोशल मीडिया के जरिए शिकायत की। इसके बाद कानपुर में एडीजी से मुलाकात की। वहां जांच के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Trending Videos

शनिवार को महिला थाने में दोनों पक्षों के बीच घंटों बातचीत के बाद समझौता हुआ। पिता ने समझौते में महिला को साल में एक बार मायके जाने आदि शर्त रखने का आरोप लगाया। इससे घर पहुंचने के बाद विवाद और बढ़ गया। उन्होंने कई आरोप भी लगाए।
इस मामले को लेकर महिला थानाध्यक्ष पूजा राठौर का कहना है कि दंपती ने रजामंदी से समझौता किया था। उनके आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed