{"_id":"6a4fe7b4d2d544b220077f5b","slug":"cbc-testing-stalled-due-to-lack-of-reagents-patients-distressed-auraiya-news-c-211-1-aur1006-147855-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रीजेंट के अभाव में सीबीसी जांच ठप, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रीजेंट के अभाव में सीबीसी जांच ठप, मरीज परेशान
विज्ञापन
फोटो-16- पैथोलॉजी में बंद रखी सीबीसी मशीन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले एक सप्ताह से सीबीसी जांच रीजेंट के अभाव में बंद है। इससे रोजाना अस्पताल आने वाले सैकड़ों मरीजों और गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को जांच के लिए निजी पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ रहा है। जहां उनकी जेब ढीली हो रही है।
बिधूना अस्पताल में रोजाना 250 से 300 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं रोजाना 30 से 35 से अधिक गर्भवती महिलाओं को भी सीबीसी जांच की आवश्यकता होती है, लेकिन रीजेंट उपलब्ध न होने से उनकी जांच नहीं हो पा रही है। प्राइवेट लैब से जांच कराई जा रही है। जबकि अस्पताल में निशुल्क होने वाली जांचों में लोगों को रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
तीन दिन पहले सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया था। उस दौरान भी चिकित्सकों और कर्मचारियों ने सीबीसी मशीन के लिए आवश्यक रीजेंट उपलब्ध न होने की जानकारी दी थी। निरीक्षण के समय जल्द रीजेंट को संबंधित कंपनी से उपलब्ध कराने का कहा गया था, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी आपूर्ति नहीं हो सकी है। रीजेंट का अभाव मरीजों पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
रीजेंट उपलब्ध कराने के लिए कई बार उच्च अधिकारियों को पत्र भेजे जा चुके हैं। लगातार वार्ता भी की जा रही है। सीएमओ को भी स्थिति से अवगत कराया गया है। सीएचसी में फाइव-पार्ट सीबीसी मशीन लगी है, जिसके लिए विशेष रीजेंट की जरूरत होती है। रीजेंट उपलब्ध होते ही जांच शुरू करा दी जाएगी।- डॉ. वीपी शाक्य, सीएचसी अधीक्षक