{"_id":"6a4fe9e4251307491003477b","slug":"cleaner-falls-onto-the-road-and-dies-after-windshield-shatters-upon-truck-collision-auraiya-news-c-211-1-aur1009-147858-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रक की टक्कर से शीशा टूटने से सड़क पर जा गिरा क्लीनर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रक की टक्कर से शीशा टूटने से सड़क पर जा गिरा क्लीनर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर बुधवार की देर रात गांव मिहौली के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रहे डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि डंपर के केबिन का अगला शीशा चकनाचूर हो गया और उसमें बैठा क्लीनर उछलकर सीधे हाईवे पर जा गिरा। हादसे में क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाते हुए मृतक के परिजनों को सूचना दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।
आगरा स्थित थाना जगनेर क्षेत्र के गांव नौनी निवासी मोहित (22) डंपर पर क्लीनर था। बुधवार को वह अपने दोस्त और डंपर चालक अंकित के साथ डंपर लेकर आगरा से कानपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही उनका वाहन मिहौली गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक अन्य तेज रफ्तार ट्रक ने डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। इससे डंपर क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में डंपर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, डंपर चालक अंकित और ट्रक में सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। हादसे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और हाईवे पर गश्त कर रही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद क्रेन बुलाई और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर किनारे किया, जिसके बाद पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन बृहस्पतिवार तड़के औरैया पहुंचे। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। टक्कर मारने वाला ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। परिजनों की तरफ से लिखित तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।