{"_id":"69b3fdcd67e140e50801af7e","slug":"children-performed-folk-dance-in-the-annual-function-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1454106-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने किया लोक नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने किया लोक नृत्य
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 13 Mar 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
दिबियापुर। राणानगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। इसमें बच्चों ने लोकगीत, लोकनृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा दिखाकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
मुख्य अतिथि सुशीला पोरवाल ने कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भागीदारी करते हैं। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका शकील अफरोज ने समस्या बताते हुए कहा कि परिसर में लगे कई पौधे काफी ऊंचे हैं। इससे तेज हवा और आंधी के दौरान अनहोनी की आशंका सताती है। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष दक्षिणी तरफ बने कमरे पर नीम का पेड़ टूट कर गिरा था। इससे इमारत का लिंटर क्षतिग्रस्त हुआ था।
पूर्व सभासद अजय पोरवाल ने कहा कि पेड़ों की कटान के लिए संबंधित अधिकारियों से मांग की जाएगी। इस मौके पर विजेता और प्रतिभाशाली बच्चों को पाठ्य सामग्री एवं प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में लक्ष्मी वर्मा, योगेश गुप्ता, अनीता यादव, पूजा गुप्ता, निर्मला, श्रेया, दीक्षा, साधना व रीना राजपूत के अलावा अन्य अभिभावक भी मौजूद रहे।(संवाद)