सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teachers' torchlight rally on 17th in protest against TET

Auraiya News: टीईटी के विरोध में शिक्षकों का मशाल जुलूस 17 को

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 13 Mar 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Teachers' torchlight rally on 17th in protest against TET
विज्ञापन
दिबियापुर। सेवारत शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता के विरोध में यूटा यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने 17 मार्च को मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को पोरवाल बिल्डिंग में यूटा की बैठक में संगठन के विस्तार व शिक्षकों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई।
Trending Videos


बैठक में जिला महामंत्री विनय कुमार ने शिक्षक समस्याओं और उनके निराकरण के लिए शीघ्र बीएसए से मिलने की बात कही। जिलाध्यक्ष ओमजी पोरवाल ने बताया कि संगठन के कुशल संचालन के लिए फिलहाल चार ब्लॉकों में ब्लॉक प्रभारियों की घोषणा की गई। इसमें मुर्शीद सिद्दीकी को भाग्यनगर, अवनीश शाक्य को बिधूना, अवनीश राजपूत को अछल्दा व शशिकांत गौतम को अजीतमल यूटा प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया कि 17 मार्च को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर टेट अनिवार्यता के खिलाफ मशाल जुलूस कार्यक्रम होगा। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में धर्मेंद्र आंबेडकर, मुहित सिद्दीकी नेत्रपाल सेंगर, शशिकांत गौतम, प्रवीण त्रिपाठी, राहुल यादव, नरेंद्र कुशवाहा, हेमंत प्रजापति, राघवराम, दीपक गुप्ता व लक्ष्मीकांत राजपूत मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed