{"_id":"69b3fe421dd56b858a0aa6bc","slug":"students-understood-the-importance-of-agriculture-in-the-exposure-visit-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1454111-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एक्सपोजर विजिट में छात्रों ने समझा कृषि का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एक्सपोजर विजिट में छात्रों ने समझा कृषि का महत्व
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 13 Mar 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता में अव्वल आए 75 छात्र- छात्राओं को एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट पर कृषि का महत्व समझाया गया।
शुक्रवार को इन बच्चों को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर कृषि अभियांत्रिकी व प्रौद्योगिकी महाविद्यालय इटावा का भ्रमण कराया गया। इससे पहले बीईओ प्रवीण कुमार ने सुबह बच्चों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार विज्ञान क्विज परीक्षा में अव्वल 75 बच्चों का एक्सपोजर विजिट के लिए चयन हुआ था। विजिट में शामिल बच्चों को टी-शर्ट, टोपी, बैग, कॉपी, पेन व विज्ञान प्रैक्टिकल काॅपी वितरित की गई। वहीं, रास्ते में स्नैक्स, बिस्कुट चॉकलेट, पानी व लंच की व्यवस्था की गई।
बीईओ ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा परिषदीय स्कूलों के कक्षा छह, सात व आठ के छात्र- छात्राओं के लिए एक्सपोजर विजिट की योजना बनाई गई है। मण के दौरान एआरपी अनुपम कुशवाहा, अमित पाल, योगेश कुमार, प्रवेश कुमार, गरिमा गुप्ता, प्रधानाध्यापिका स्नो देवी, रजनी, अमित राव, शिवेंद्र कुशवाहा, बलवंत सिंह व पंकज यादव सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
Trending Videos