सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two groups of wedding guests clashed over a feud, six were fined.

Auraiya News: रंजिश में बरातियों के दो पक्ष भिड़े, छह का चालान

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 13 Mar 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Two groups of wedding guests clashed over a feud, six were fined.
विज्ञापन

Trending Videos


बिधूना (औरैया)। कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में मैनपुरी के करहल से आई बरात में रंजिश को लेकर बरातियों के दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। पुलिस दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। वहां जांच के बाद सभी का शांतिभंग चालान कर दिया।



मैनपुरी स्थित थाना करहल क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा करहल निवासी उदयवीर सिंह, अरविंद और रोहित यादव का दूसरे पक्ष के ऋषि कुमार, विनय, और संजीव कुमार कश्यप से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि करीब पांच दिन पहले करहल में दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी रंजिश चली आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में बरात के दौरान दोनों पक्ष नाश्ता करने दौरान सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।



घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक सोहेल खान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के विवाद करने वाले तीन-तीन लोगों को हिरासत में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां सभी को मेडिकल कराया गया।

शुक्रवार को पूछताछ के बाद सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। इसके बाद आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि बरात में आपसी विवाद के चलते मारपीट की घटना हुई थी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed