सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Complaint lodged on CM portal regarding incomplete footpath construction.

Auraiya News: अधूरा छोड़ा फुटपाथ निर्माण, सीएम पोर्टल पर की शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 17 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Complaint lodged on CM portal regarding incomplete footpath construction.
फोटो-28- फूटपाथ पर फैली रेत व गंदगी।संवाद
विज्ञापन
अजीतमल। नगर पंचायत द्वारा फुटपाथ निर्माण कार्य अधूरा छोड़ देने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लक्ष्मीनगर निवासी विशाल गुप्ता ने इसकी मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में आरोप है कि शनि मंदिर से बाबरपुर तिराहे तक जर्जर फुटपाथ पर लगभग 30 मीटर इंटरलॉकिंग एवं मरम्मत कार्य कराया गया, जबकि आसपास के अन्य क्षतिग्रस्त हिस्सों को छोड़ दिया गया। उनके घर के सामने स्थित फुटपाथ भी काफी समय से जर्जर एवं धंसा हुआ है। इससे बरसात के दौरान जलभराव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बची हुई रेत, मलबा और अन्य कूड़ा-करकट को फुटपाथ पर ही छोड़ दिया गया है। करीब 20 दिन बीत जाने के बाद भी इसकी सफाई नहीं कराई गई। इससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित ने नगर पंचायत से फुटपाथ पर फैले रेत और मलबे को साफ कराने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग की है। इस संबंध में ईओ प्रदीप कुमार ने बताया कि जानकारी हुई है। उसका निरीक्षण कर निराकरण किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed