सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Daughter drinks dye after being scolded by her mother, her condition critical

Auraiya News: मां की फटकार से बेटी ने पी डाई, हालत गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 13 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Daughter drinks dye after being scolded by her mother, her condition critical
विज्ञापन
बिधूना। मां की फटकार से नाराज युवती ने घर में रखी हेयर डाई पी ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां से उसे तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
Trending Videos

बेला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 18 वर्षीय बेटी के लिए कुछ समय पहले साइकिल खरीदी थी, जिसे उसने बिना बताए बेच दिया। इसकी जानकारी होने पर मां ने बेटी को डांट दिया। मां की फटकार से आहत होकर बेटी ने शुक्रवार को डाई पीली। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ग्रामीणों की मदद से उसे कस्बा स्थित सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। मां ने बताया कि घर में केवल वह और उसकी बेटी ही रहती है। युवती के पिता की करीब छह वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed