{"_id":"69af0bead9568ed4c1087eef","slug":"demand-for-construction-of-new-building-of-kendriya-vidyalaya-auraiya-news-c-211-1-aur1008-140955-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: केंद्रीय विद्यालय के नए भवन के निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: केंद्रीय विद्यालय के नए भवन के निर्माण की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। पाता व दिबियापुर के बीच स्थापित एनटीपीसी में 1987 में अस्थायी भवन में केंद्रीय विद्यालय खोला गया था।
क्षेत्रवासियों ने इस विद्यालय को एनटीपीसी परिसर से बाहर स्थायी भवन का निर्माण कराकर संचालित करने की मांग की है। इसके लिए रविवार को बिधूना के कार्यक्रम में चेयरमैन राघव मिश्रा ने राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य को ज्ञापन दिया।
दरअसल, पहले भी यह मुद्दा पूर्व सांसद डाॅ. रामशंकर कठेरिया भी कई बार उठा चुके हैं। अब लोगों ने राज्यसभा सदस्य से उम्मीद लगाई है कि यह इस मुद्दे को राज्यसभा में रखकर व केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिलकर इस समस्या का निस्तारण कराएंगी।
राज्यसभा सदस्य ने चेयरमैन को राज्यसभा में मुद्दा रखने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिलकर समस्या का निस्तारण करने के लिए पहल करने का भरोसा दिलाया है। उधर, स्थायी भवन न होने के कारण कई स्तरीय शैक्षिक सुविधाएं भी नहीं हैं। (संवाद)
Trending Videos