सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The connecting road of the highway was leveled and breakers were made.

Auraiya News: हाईवे की कनेक्टिंग रोड को किया समतल, बनाए ब्रेकर

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 09 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The connecting road of the highway was leveled and breakers were made.
फोटो-27-इंडियन ऑयल चौकी के पास मिलान बिंदु को किया समतल। संवाद
विज्ञापन
औरैया। इंडियन ऑयल चौकी के पास पर नेशनल हाईवे का चैनल नंबर 383+640 अब राहगीरों के लिए सुरक्षित होगा। लंबे समय से लिंक रोड हादसों का सबब बना था। पुलिस की पहल के बाद एनएचएआई ने सड़क को समतल करने के साथ ही दुरुस्त कर दिया है।
Trending Videos

इंडियन ऑयल चौकी के पास लिंक रोड और हाईवे के मिलान बिंदु पर सड़क असमतल होने के कारण आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से चोटिल हो रहे थे। दो मार्च को कोतवाली पुलिस ने एनएचएआई के अधिकारी को पत्र भेजा था, जिसमे आए दिन हो रहे हादसे की जानकारी दी गई थी। तीन मार्च को अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके दूसरे दिन चार मार्च को पुलिस ने यहां बैरिकेड लगवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। मिलान बिंदु को समतल किया। इसके बाद चौकी के पीछे जर्जर हो चुकी सर्विस रोड की भी मरम्मत की गई। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि एनएचएआई टीम ने मिलान बिंदु, सर्विस रोड की मरम्मत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed