सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dense clouds were seen in the morning, rain is expected on the 20th.Dense clouds were seen in the morning, rain is expected on the 20th.

Auraiya News: सुबह दिखे घने बादल, 20 को बारिश के आसार

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 15 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dense clouds were seen in the morning, rain is expected on the 20th.Dense clouds were seen in the morning, rain is expected on the 20th.
फोटो-32-खेत में गिरी पड़ी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। पिछले कुछ दिनों से बढ़ी गर्मी के बीच रविवार सुबह मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छा गए।
Trending Videos

वहीं, तेज हवा के साथ कुछ जगहों पर गेहूं की फसल खेतों में गिर गई। मौसम विभाग ने 20 मार्च को बारिश होने के आसार बताए हैं। ऐसे में किसानों ने सरसों की कटाई तेज कर दी है।
पिछले दो दिनों से तापमान लगभग स्थिर बना हुआ है, लेकिन रविवार को बदली और तेज हवाओं के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम में हल्का बदलाव बना रहेगा। 16, 17 और 18 मार्च को आसमान में बदली छाई रहने की संभावना है। 20 मार्च के आसपास बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह देर से धूप निकलने के साथ ही तेज हवा चलने लगीं, इससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई। कई स्थानों पर खेतों में पानी लगे होने के कारण तेज हवा से गेहूं की फसल झुककर गिर गई। हालांकि दोपहर बाद हवा की गति कम हो गई। दोपहर करीब तीन बजे हवा की रफ्तार लगभग आठ किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। उधर, सरसों की कटाई भी तेज हो गई है। हालांकि जिलेभर में ज्यादातर स्थानों पर सरसों की फसल खेत में ही कटी पड़ी है। बारिश होने की स्थिति में उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।
----
आलू की खुदाई में आई तेजी
मौसम में इस उतार-चढ़ाव का असर खेती-किसानी पर भी देखने को मिल रहा है। आलू उत्पादक किसान संभावित बारिश को देखते हुए आलू की खुदाई में तेजी ला रहे हैं, ताकि फसल सुरक्षित निकाली जा सके। वहीं, गेहूं की फसल में नमी बनाए रखने के लिए किसान खेतों में सिंचाई भी कर रहे हैं। तेज धूप के कारण सिंचाई के बाद खेतों की नमी जल्दी सूख रही है, इससे किसानों को बार-बार पानी लगाना पड़ रहा है। कई किसान रात में हवा शांत होने का इंतजार कर सिंचाई करना अधिक सुरक्षित मान रहे हैं।
----
खेत में गिरा पड़ा गेहूं, बारिश से परेशानी
किसानों का कहना है कि यदि 20 मार्च को बारिश होती है तो गेहूं की फसल में भारी नुकसान होगा। जिलेभर में कई जगह तेज हवा के साथ गेहूं की फसल खेत में गिर गई है। वहीं, 20 मार्च को हुई बारिश में भी फसल गिरने की संभावना जताई गई है। बारिश के चलते खेत में गिरी पड़ी फसल नमी के संपर्क में आकर प्रभावित हो सकती है। गेहूं का रंग बिगड़ सकता है, इससे भाव ठीक न मिलने की भी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed