सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Raj's house, accused of sending location to Pakistan, has been locked for a year.

Auraiya News: पाकिस्तान लोकेशन भेजने के आरोपी राज के घर में एक साल से लगा ताला

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 15 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Raj's house, accused of sending location to Pakistan, has been locked for a year.
विज्ञापन
औरैया। पाकिस्तान को रक्षा क्षेत्रों की लोकेशन भेजने के मामले में पकड़े गए छह में से एक आरोपी राज का घर औरैया के बनारसीदास माेहल्ले में है। उसके घर पर एक साल से ताला लटका हुआ है। उसके माता-पिता दोनों की मौत हो चुकी है। मां की मौत से पहले ही वह औरैया छोड़ चुका था।
Trending Videos

कौशांबी पुलिस द्वारा पकड़ा गया राज दो साल से घर छोड़कर मुंबई में रह रहा था। कौशांबी पुलिस ने शनिवार को छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी दिल्ली और मुंबई स्थित रक्षा क्षेत्रों की फोटो-वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान भेज रहे थे। उसके पिता नगर पालिका परिषद में संविदा सफाईकर्मी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की पांच साल पहले मौत हो जाने के बाद उनकी जगह पर मां को नौकरी मिल गई। एक साल पहले उसकी भी मौत हो गई। राज करीब दो साल पहले मुंबई चला गया था। राज तीन भाइयों में दूसरे नंबर है। करीब एक साल से उसके घर पर ताला पड़ा है।
दो अन्य भाइयों में एक राज के साथ रहता था, जबकि एक अपने ननिहाल उरई में रहता है। पड़ोसियों के अनुसार कुछ समय पहले उसके घर पर बिजली निगम के अधिकारियों ने छापे मारी कर कनेक्शन काट दिया था। इसके बाद भी उसके घर पर दो बल्ब जलते मिले।
पड़ोसियों ने बताया कि कनेक्शन कटने के बाद कटिया डाल ली गई थी। बताया जा रहा है कि राज औरैया में भी जब रहा, उसकी गतिविधियां संदिग्ध रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed