{"_id":"69b6f84f7141dc88cc0cb7dc","slug":"innocent-girl-dies-after-being-hit-by-a-speeding-pickup-auraiya-news-c-211-1-aur1009-141295-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से मासूम बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से मासूम बच्ची की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो-10- हादसे की जानकारी करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के दिबियापुर मार्ग स्थित गांव पुरवा सुजान में एक पिकअप की टक्कर से मासूम बच्ची की मौत हो गई। मासूम खेलते-खेलते सड़क पर जा पहुंची थी, जहां तेजी से आ रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है, चालक की तलाश की जा रही है। पुरवा सुजान गांव निवासी नौशाद मंसूरी की बेटी अनाया (6) रविवार सुबह अपने भाई-बहनों व पड़ोस के बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। करीब साढ़े नौ बजे अचानक वह सड़क पर पहुंच गई।
इसी दौरान बेला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और मासूम का शव देख बिलखने लगे। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बच्ची की मां नसरीन, बड़ी बहन जोया (10) व बड़े भाई गोलू (8) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया। जानकारी के बाद थाना पुलिस ने उसका पीछा किया। पुलिस ने पिकअप को थाना सहार क्षेत्र के गांव रावतपुरवा से कब्जे में ले लिया, लेकिन चालक मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने पिकअप को थाने में खड़ा करा दिया है।
उधर, घटनास्थल पर भीड़ लगने की जानकारी पुलिस ने कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद सहार, बिधूना और एरवाकटा थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। हालांकि वहां शांति मिलने पर कुछ देर रुकने के बाद सभी थानों की फोर्स वापस चली गई। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस चालक की तलाश में लगी है।
-- -- -- -- -- -
पापा अनाया ठीक तो हो जाएगी...
हादसे में मासूम की मौत के बाद परिजन में चीख-पुकार मच गई। भाई गोलू रोते हुए पिता से पूछता रहा कि बहन अनाया ठीक तो जाएगी.... पिता भी रोते हुए बेटे को झूठी सांत्वना देता रहा। भाई को नहीं पता था कि बहन की मौत हो चुकी है।
-- -- -- -- -- -- -- -
तेज रफ्तार ऑटो पलटा, चार घायल
फफूंद। कस्बा के मुरादगंज तिराहे के पास औरैया की ओर जा रहा तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इससे ऑटो में सवार सवारी उसमें फंस गईं। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने ऑटो को सीधा कर सवारियों को बाहर निकाला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को दिबियापुर सीएचसी भेजा।
रविवार सुबह गांव बिंदपुर निवासी शनि अपने ऑटो से गांव गनू पुरवा निवासी सरोजनी, नरेश, खुशबू, स्वाति और सुमन समेत सात सवारियों को लेकर औरैया जा रहा था। फफूंद कस्बा के मुरादगंज तिराहे के आगे निकलते ही अचानक वह संतुलन खो बैठा। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। सवारी ऑटो में दब गईं। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
हादसे में नरेश (25), सुमन (18), सरोजनी (40) और खुशबू (20) घायल हो गईं। फफूंद थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। (संवाद)
Trending Videos