सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The body of a youth who had returned from Rajasthan was found hanging.

Auraiya News: राजस्थान से लौटे युवक का शव फंदे से लटका मिला

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 15 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The body of a youth who had returned from Rajasthan was found hanging.
फोटो-5-घटनास्थल पर जांच करते थाना प्रभारी निरीक्षक व मौजूद परिजन। संवाद
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बघईपुर के मजरा खेरा गांव में रविवार सुबह एक युवक का शव घर के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक शनिवार सुबह ही राजस्थान से नौकरी कर घर लौटा था। पुलिस ने छानबीन व परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos

गांव खेरा निवासी जितेंद्र (30) राजस्थान के नवलगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता था। शनिवार सुबह ही वह वापस अपने गांव आया था। शनिवार की देर रात जितेंद्र ने घर के बाहर पकड़िया के पेड़ पर साड़ी से फंदे लगा लिया। रविवार सुबह जब परिजन और ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटकते शव पर पड़ी, तो चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परिजन से पूछताछ की तो पता चला कि युवक के घर में मां किरण देवी और बड़ा भाई उपेंद्र सिंह हैं। पत्नी किरण देवी पिछले दो साल से अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव स्थित मायके में हैं। उसके एक बेटा और एक बेटी है। पिता की मौत की खबर से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। गृहकलह की आशंका है। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिकी जांच में आत्महत्या लग रही है। इसके पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed