सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   High school student's body found hanging in her homeHigh school student's body found hanging in her home

Auraiya News: घर में फंदे से लटका मिला हाईस्कूल की छात्रा का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 15 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
High school student's body found hanging in her homeHigh school student's body found hanging in her home
फोटो-15-घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव चिरकुआं में रविवार को हाईस्कूल की 15 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना के समय परिजन घर पर नहीं थे। घर पहुंचने पर बेटी का शव फंदे पर देख परिजन सन्न रह गए। पुलिस ने छानबीन के बाद परिजन से पूछताछ की है। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला।
Trending Videos

गांव चिरकुआं गांव निवासी इस्लाम की 15 वर्षीय बेटी खुशी रविवार को घर पर अकेली थी। उसकी मां आसमा सुबह करीब नौ बजे बकरियों के लिए चारा लेने खेत गई थीं, जबकि पिता इस्लाम मजदूरी के लिए बाहर गए थे। दिन में करीब 11:45 बजे जब मां घर लौटी तो मुख्य गेट अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गेट की जाली से अंदर झांककर देखा तो खुशी कमरे के गेट के पास दुपट्टे से फंदे से लटकी मिली। उनकी चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद पड़ोसी के मकान की छत से घर में प्रवेश कर गेट खोला गया और छात्रा को फंदे से नीचे उतारा गया। आनन-फानन में एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। वहां भी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
छात्रा की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। खुशी माता-पिता की इकलौती बेटी थी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed